Yuva Haryana
Panipat, 18 Nov, 2019
पानीपत में क्रूजर गाड़ी के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 10 लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।
आपको बता दें कि यह हादसा दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय हुआ। गाड़ी में सवार यात्री दिल्ली के कृपाल आश्रम से घर लौट रहे थे उसी दौरान गाड़ी हादसे की शिकार हो गई। वहीं मृत लोगो की पहचान पंजाब के जीरकपुर ढकोली वासी 65 वर्षीय रामलोक, 62 वर्षीय सुमन गांधी के रूप में हुई हैं।