Yuva Haryana
Faridabad (2 April 2018)
सुप्रीम कोर्ट की ओर से SC/ST एक्ट में बदलाव के खिलाफ आज देश भर में भारत बंद है। इसका असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। हरियाणा के लगभग सभी जिलों में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं।
वहीं प्रदर्शनकारियों ने कैथल के बाद ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका और फरीदाबाद चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया। जिसमें चौकी इंचार्ज समेत 2 लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं प्रदर्शनकारी जगह-जगह जाम लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल है।
सुरक्षा के मद्देनजर बारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस प्रदर्शनकारियों पर पूरी नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना न हो जाए। बता दें कि प्रदर्शनकारी SC/ST एक्ट में बदलाव का विरोध कर रहे हैं। संगठनों की मांग है कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन को वापस लेकर एक्ट को पूर्व की तरह लागू किया जाए।