Yuva Haryana
Mahendergarh, 21 Nov, 2018
हरियाणा पुलिस महानिदेशक बी.एस. सन्धू ने कनीना के उप-पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सवर्गीय विनोद ने आज सुबह अंतिम सांस ली। वे 57 वर्ष के थे। आज यहां जारी एक शोक संदेश में सन्धू ने विनोद कुमार के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे एक अनुभवी, बुद्धिमान और सक्षम पुलिस अधिकारी थे और उनके निधन से पुलिस विभाग को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती।
डीजीपी ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी शोकग्रस्त परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमेष्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विनोद कुमार हरियाणा पुलिस में 1 दिसंबर 1994 को बतौर सहायक उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। इससे पहले उन्होंने 15 वर्षो तक भारतीय वायुसेना में भी अपनी सराहनीय सेवाएं दी थी।