Pradeep Dhankhar, Yuva Haryana
Bahadurgarh, 2 May, 2018
कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल खत्म हुई, तो सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल शुरु कर दी है।
अपनी मांगों को लेकर बहादुरगरढ़ में कर्मचारियों ने संघ कर्मचारी संघ के बैनर तले शहर के सभी मुख्य बाजार और सड़कों पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।
बता दें कि ये हड़ताल कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और समान काम और समान वेतन की मांग के लिए की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता लागू करवाने और NPS स्किम रद्द करवाने और ठेका प्रथा बंद करवाने की भी मांग की है।
कर्मचारी नेता राजपाल ने बताया कि इस बार सभी कर्मचारी सरकार से लंबी लड़ाई लड़ने के मूड़ में हैं और वो कल भी ये भूख हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने बताया है कि भूख हड़ताल के बाद 8 मई को विशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। जिसके बाद 9 से 11 मई तक सभी कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।
सफाई कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी भी दी है की अगर इसके बाद भी उनकी मांगों की कोई सुनवाई नहीं होती है, तो वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे।