Yuva Haryana
Kurukshetra, 22 July, 2018
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला कुरुक्षेत्र के गांव अमीन के पास डेरा रामपुरा में एक ही परिवार के 4 लोगों की गैस से दम घूटन पर हुई मौत पर डेरा के गुरुद्वारा साहब में पहुंचकर परिजनों के साथ दु:ख को सांझा किया।
आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा. पवन सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने डेरा रामपुरा गुरद्वारा साहब में पहुंचकर मृतक बलदेव सिंह, मृतक देवेन्द्र सिंह, मृतक रुपिन्द्र सिंह और मृतक जोगिन्द्र सिंह के परिवार के सदस्यों कनाडा निवासी मंदीप सिंह, सेवक सिंह, जसमीत कौर, अमरीक सिंह, ज्ञान सिंह, बलविन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, जसबीर सिंह और कुलदीप सिंह के साथ दु:ख सांझा कर सरकार की तरफ से सांत्वना दी।
विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 18 जुलाई की घटना का विस्तृत ब्यौंरा दिया और बताया कि किस प्रकार बलदेव सिंह, उसके 2 बेटे देवेन्द्र सिंह, रुपिन्द्र सिंह व बलदेव सिंह के भाई जोगेन्द्र सिंह दुर्घटना का शिकार हुए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस परिवार के साथ बड़ी घटना घटी है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती लेकिन परमात्मा के आगे किसी की नहीं चलती हैं। परमात्मा परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे और मृतकों को अपने चरणों में स्थान दे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार परिवार के साथ खड़ी है।