Yuva Haryana
Delhi (18 April 2018)
हरियाणा में 2019 के चुनाव को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहने दिल्ली आवास पर हरियाणा आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता अरविंद केजरीवाल, हरियाणा प्रभारी गोपाल राय और प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने की।
केजरीवाल ने कहा कि अब हरियाणा में राजनीतिक परिवर्तन होगा। हरियाणा से भ्रष्टाचार को मिटाना है और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकना है। खट्टर सरकार हरियाणा में पूरी तरह से विफल हो चुकी है।वह न युवाओं को रोजगार दे पा रही है,और न महिलाओं को सुरक्षा और न ही प्रदेश में कानून व्यवस्था को लागू कर पा रही है।
वहीं प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के कामों की तर्ज पर हरियाणा में जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति से हटकर चुनाव लड़ेगी।
Read This Also-
महिला शोषण के मामले में हरियाणा नंबर-1, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा
1 thought on “हरियाणा से भ्रष्टाचार और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकना है-दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल”