Vinod Saini, Yuva Haryana
Hisar, 19 Sep, 2018
हिसार कोर्ट के एडीजे 1 स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश डीआर चालिया ने गुड़िया कांड के आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ 80 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
आप को बता दे की उकलाना में छह साल की बच्ची के साथ दरिन्दगी हुई थी। 9 दिसम्बर 2017 को केस दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा डीएसपी जयपाल सिंह के नेतृत्व में एस आई टी गठित की गई थी। जिसको लेकर उकलाना में अनेक संगठनों ने धरना भी दिया था और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।
क्या हुआ था-
उकलाना में 8 दिसंबर 2017 की रात को 6 साल की मासूम अपनी मां के साथ सोई थी। जिसको घर से ही उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में हत्या करके शव को गली में फेंक दिया गया था। बच्ची के गुप्तांग में लकड़ी ठुंसकर बेहरमी से मारा डाला था। अब कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई है और 80 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।