Yuva Haryana
Chandigarh, 12 Nov, 2019
हरियाणा के भाजपा- जजपा गठबंधन की सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने ही मंत्रीमंडल के मंत्रियों के नामों को लेकर विचार- विमर्श करने के लिए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को अपने आवास पर बुलाया था। दुष्यंत चौटाला के मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने करीब एक घंटे तक मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर विचार- विमर्श किया। वहीं अगले 48 घंटों में मंत्रीमंडल का विस्तार किया जा सकता हैं।
बैठक के बारे में दुष्यंत चौटाला का कहना हैं कि यह बैठक मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर की गई हैं वहीं मुख्यमंत्री के साथ मिलकर विभागों के आवंटन को लेकर भी चर्चा की गई हैं मंत्रिमंडल में कितने मंत्री जजपा से होगें इस पर दुष्यंत का कहना है कि यह हमारा अंदरूनी मामला हैं साथ ही कितने निर्दलीय मंत्री बनेंगे यह भी दोनों दलों के द्वारा मिलकर ही तय किया जाएगा।