Sanjeev Saini, Yuva Haryana
Rania, 9 June, 2018
एक मां तो अपने बच्चे को सीने से लगाकर रखती है। लेकिन सिरसा के रानिया से ऐसा मामला सामने आया है, जहां बच्चे को जन्म देकर उसकी मां बेफिक्र हुए, उसे अंजान लोगों के बीच अकेला रोता- बिलखता हुआ छोड़कर गायब हो गई।
जानकारी के अनुसार रानिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरोज एक व्यक्ति के साथ अपनी डिलीवरी के लिए आई थी। जहां उसने एक लड़के को जन्म दिया था। उन्होंने बताया था कि ये उसका चौथा लड़का हुआ है।
डॉक्टरों ने जब उनसे आधार कार्ड और मोबाइल नंबंर मांगा, तो उन्होंने कहा कि वह रानियां में अपने रिश्तेदारों के यहां आए हुए थे। उनके पास कोई भी आधार कार्ड नहीं है।
डिलीवरी के बाद जब डॉक्टर्स जच्चा- बच्चा दोनों को सुरक्षित छोड़कर अन्य कार्य में लग गए, तो वो दोनों ही वहां से बच्चे को छोड़कर फरार हो गए।
इसके बाद डॉक्टर और स्टाफ द्वार जांच की गई, जिसमें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पाया गया कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर उस महिला को लेकर निकल गया।
जिसके बाद पुलिस को पूरी घटना के बारे में सूचित किया गया और पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।