Yuva Haryana
Kaithal, 20 April, 2018
कैथल में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और भाजपा सांसद राजकुमार सैनी अशोक गुर्जर के चचेरे भाई की रस्म पगड़ी में शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। जहां पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।
हुआ यूं कि भाजपा के नाराज सासंद राजकुमार सैनी को शिक्षा मंत्री रामबिलाश शर्मा ने गले से लगा लिया। रामबिलास ने कहा कि राजकुमार उनके बड़े भाई हैं। उन्होंने आज अपने भाई को गले लगा लिया है और उन्हें हम अपने कलेजे से कभी दूर नहीं होने देंगे। जिस पर सैनी ने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है।
इसके साथ ही शर्मा ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी भाजपा की वो टहनी हैं, जिसे कभी अलग नहीं किया जा सकता। परिवार में मन- मुटाव तो होते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि घर के सदस्यों के विचारों में भी मतभेद होते हैं, लेकिन समय आने पर मिल बैठकर मतभेदों को दूर किया जा सकता है। देश की सर्वोच्च सदन में प्रदेश के हितों की पैरवी उनके बड़े भाई राजकुमार सैनी कर रहे है, जबकि वे विधानसभा में प्रदेश के जनता के हितों की रखवाली कर रहे हैं।
शिक्षा मंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि 2019 के चुनावों में राजकुमार सैनी के साथ मिलकर ही भाजपा चुनाव लड़ेगी और जीत का परचम लहराएगी। सासंद सैनी सभी बातों को मुस्कुराते हुए सुन रहे थे, फिर अंत में उन्होंने कहा कि शर्मा जी एक बात मेरी भी सुन लो। लेकिन रामबिलास शर्मा मुस्कुराते हुए चल दिए और बोले- चंडीगढ़ में दोनों भाई बैठकर खूब बातें करेंगे।
1 thought on “सांसद राजकुमार सैनी भाजपा की वो टहनी हैं, जिसे कभी अलग नहीं किया जा सकता – रामबिलास शर्मा”