Vinod Saini, yuva Haryana
Hisar, 23 march,2018
हरियाणा में लगातार पिछले दो दिनों से मौसम के हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। जिस कारण किसानों की चिंता बनी हुई है क्योंकि गेहूं की फसल पकने की कगार पर है।
लेकिन किसानों को घबराने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार किसानों और फसलों के लिए मौसम काफी अनुकूल है।
फिलहाल तापमान भी सामान्य चल रहा है, जो की गेहूं की फसलों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। मौसम बीच- बीच में करवट बदल रहा है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार फसलों को किसी भी प्रकार का कोई नुक्सान नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में मौसम फसलों के अनुकूल रहने की संभावना जताई जा रही है।
हरियाणा कृषि विश्विधालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जो सरसों की फसल पहले बोई हुई है और जो फसल टाइम पर बोई थी, वो अगेती फसल मंडीयो में आ गई है।
उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि किसान अपनी फसलों पर नजर रखें। अगर किसानों की कोई भी फसल कटती है, तो मंडी में उसे साफ- सुथरा करके ले कर जाए। ताकि उस फसल का अच्छा भाव मिल सके।
जो सब्जी वाली फसल है, बेल वाली फसल है, उनमें अच्छे से पानी लगाएं।
गेहूं की फसल को अब और पानी की जरूरत नहीं है, क्योंकि गेहूं की फसल अब पकने पर आ गई है।