Shweta Kushwaha, Yuva Haryana
Fatehabad, 5 Sep, 2018
फतेहाबाद के भूना में प्रेम विवाह को लेकर 2 पक्षों के बीच करीब 3 घंटों तक खूनी संघर्ष चला। जिसमें 17 लोग घायल हो गए। दोनों समुदाय में करीब 1 साल से यह रंजिश चली आ रही है, जिसके चलते कई घंटों आज एक दूसरे पर पथराव किए। इस पूरी घटना में एक बाइक और साइकिल को भी आग लगा दी गई।
बताया जा रहा है कि जलघर मोहल्ला निवासी कश्मीरी सिंह के परिवार की लड़की ने मोहल्ले के दूसरे जाति के युवक से एक साल पहले शादी की थी। तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने लड़की भगाने को लेकर लड़के वालों पर केस भी दर्ज किया था, जो अभी अदालत में चल रहा है।
विवाह के बाद प्रेमी जोड़ा कुछ समय पुलिस प्रोटेक्शन में भी रहा था। इसके बाद युवक के घर वालों ने दोनों को अपना लिया और वह घर में ही रहने लगे।
सोमवार शाम लड़का पक्ष के दो लोग लड़की पक्ष की टायर पेंचर की दुकान पर मामले पर समझौता करने की बात कहने पहुंचे थे, जिस पर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए और आरोप लगाने लगे कि वह उन्हें धमकी दे रहे हैं।
दोनों पक्षों में झगड़ा अधिक बड़ गया और दखते ही देखते यह खूनी खेल में बदल गया। दोनों ही पक्ष आपस में पथराव करने लगे और मोहल्ले के बाकी लोग भी अपनी- अपनी जाति के लोगों का साथ देकर लड़ाई में भिड़ गए। करीब 3 घंटों तक यह पत्थरबाजी चली, जिसमें 17 लोग घायल हो गए।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले को लेकर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।