Shweta Kushwaha, Yuva Haryana
Chandigarh, 20 Nov, 2018
चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार की बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग हो गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि इस वारदात के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है। घटना सेक्टर 26 स्थित एक बार की है।
बता दें कि चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया का सोमवार को जन्मदिन था, जिसके चलते ही एक बार में पार्टी का आयोजन किया गया था। तबी रात करीब 2 बजे पार्टी के दौरान गोलियां चल गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं, इस वारदात के बाद पुलिस ने बार को सील कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।