Yuva Haryana
Kaithal, 13 Nov, 2019
कैथल के अर्जुन नगर में बुधवार को हत्या और फिरौती के आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी ही चाची पर फायरिंग कर दी। गोली महिला की पीठ से लगकर गुजर गई. फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। जहां उसका ईलाज चल रहा हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
घायल महिला के देवर सतनाम का कहना हैं कि उसकी भाभी रूपा दोपहर करीब 2 बजे कूड़ा डालने के लिए बहार गई थी कि बाइक पर सवार होकर आए मोनू व उसके साथी ने पीछे से उस पर फायरिंग कर दी।
मोनू बाइक चला रहा था जबकि उसका साथी पीछे बैठा हुआ था। पीछे बैठे साथी ने रूपा पर दो बार फायरिंग की। एक गोली उसकी पीठ से लगकर निकल गई। फायरिंग करते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। सिटी थाना एसएचओ प्रदीप का कहना है कि पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि आरोपी मोनू पर हत्या व 50 लाख की फिरौती मांगने का भी आरोप है।