Yuva Haryana
Hansi, 15 Dec, 2018
हांसी से पूर्व विधायक और सीपीएस रहे विनोद भ्याणा ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने उन्हे विधिवत रुप से शामिल किया।
पिछले कई दिनों से राजनीतिक समीकरण बनाए जा रहे थे और भ्याणा के कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में जाने की चर्चाओं का बाजार गर्म था।
कांग्रेस की तरफ से रेणुका बिश्नोई हांसी में विधायक हैं और कुलदीप बिश्नोई के साथ विनोद भ्याणा की नहीं बनती है जिसके चलते उनकी कांग्रेस की टिकट को लेकर भी संशय था जिसके बाद भ्याणा ने आखिरकार कांग्रेस को अलविदा कह दिया।
आपको बता दें कि विनोद भ्याणा साल 2009 में हजकां की तरफ से विधायक चुने गए थे लेकिन उन्होने कांग्रेस में जाने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद पूर्व सीएम हुड्डा ने उन्हे मुख्य संसदीय सचिव बनाया था।
विनोद भ्याणा विधानसभा क्षेत्र से चार बार चुनाव लड़ चुके हैं। दो बार कांग्रेस ने उन्हें टिकट दी, एक बार हजकां के टिकट पर मैदान में उतरे और एक बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमाई। विधानसभा में वह हजकां के टिकट पर पहुंचे थे।