Umang Sheoran, Yuva Haryana
Panchkula, 13 March, 2019
पंचकूला के सेक्टर 11 के एक होटल में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप करने के मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। चारों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया।
जानकारी के मुताबिक पंचकूला के सेक्टर 11 के एक निजी होटल में महिला दंत चिकित्सक को नशा देकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला चिकित्सकी की शिकायत विक्रम, रमन, गोरा और संजय को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस महिला थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को गैंगरेप के केस में गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों को कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला चिकित्सक को ओवरडोज दी जिससे महिला चिकित्सक की तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके चलते उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया।