Yuva Haryana
Ambala City (30 March 2018)
CM खट्टर ने कहा कि देश के जिस भी प्रदेश में कमल है यानी भाजपा की सरकार है। वहां सुशासन है, 20 प्रदेशों में भाजपा और भाजपा से जुड़ी पार्टियों की सरकारें है। उन्होंने कहा कि 18 मई को लोगों के सहयोग से कर्नाटक में भी कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल को रोहतक में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें विचार करके व्यापारियों के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।
वहीं खट्टर ने कहा है कि शासन को सुशासन में बदलने का काम उनकी सारी सरकारें कर रही हैं। अब देश और प्रदेश में दलाली नहीं चलेगी। बिचौलियों को जेल की सलाखों के पीछे डालना है। इसलिए दलाल अपना धंधा छोड़ दें। ये सब मुख्यमंत्री ने अम्बाला शहर में शहर विधायक असीम गोयल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।