Vinos Saini, Yuva Haryana
Hisar, Yuva Haryana
हिसार में हरियाणा रोडवेज सयुक्त संघर्ष समिति ने बर्खास्तगी नोटिस देने के विरोध में बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए रोष प्रदर्शन भी किया।
समिति ने मौके पर हिसार के जीएम के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया आज का प्रदर्शन हरियाणा प्रदेश में किया जा रहा है। 2018 में भर्ती में हुए क्र्लक का डाटा मांगा गया है, उन्हें बर्खास्त किया जा रहा है, जो गलत है।
उन्होंने कहा कि सात सौ बसे किराए पर लेकर चलाएगें। पांच सौ बसे जो खड़ी हैं उन्हे चलाया जाना चाहिए। सरकार अपने नीजि लोगों को फायदा पहुंचाना चाहती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 21 अगस्त को हरियाणा में प्रदेश स्तरीय हड़ताल की जाएगी और इसके बाद 5 सितंबर को चक्का जाम किया जाएगा।