Younus Alvi, Yuva Haryana
Nuh
करीब दो साल पहले नूंह जिला के गांव जय सिंहपुर निवासी पहलू खान और मेवात से सटे राजस्थान के गांव घाटमीका निवासी उमर खां की अलवर जिला में कथित गो-रक्षो ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
इस मामले ने इतना तूल पकड़ा था कि यह लोकसभा और राज्य सभा के साथ-साथ देश-विदेश की मीडिया की सुर्खियां भी बना था। वहीं मशहूर शायर इमरान प्रतापगडी की पहलू, जुनेद और उमर खां पर बनाई शायरियों ने देश का हिलाकर रख दिया था। वहीं इमरान प्रतापगढी ने पहलू के परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए देश के लोगों से मदद का आहवान किया था। उनके आहवान के बदौलत पहलू के परिवार को लाखों रूपये की सहायता मिली थी।
अब खुद इमरान प्रतापगढी ने पहलू के गांव जयसिंहपुर आकर पीड़ित परिवार को दस लाख रूपये की सहायता की थी। वहीं इमरान ने पहलू की नाबीना मां की ताउम्र खर्च उठाने की घोषणा की।
इमरान ने घाटमीका में उमर के छोटे-छोटे बच्चों के साथ रोजा इफ्तार किया और खुशियां साझा की। इस मौके पर इमरान प्रतापगढी ने पहलू की मां और बीबी तथा उमर मोहम्मद की पत्नी को ईद के लिये कपड़े और कुछ पैसे का बंदोबस्त कर उनकी आर्थिक मदद की।
साथ ही इमरान ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर इंसानों का कत्ल करना इस सरकार में आम हो गया है। आज देश में सैंकडों बेगुनाह लोगों को गाय के नाम पर कत्ल किया जा रहा है। सभी भाजपा की सरकारें इस मामले में चुप हैं। देश का चौकीदार भी मौनधारण किए हुऐ है। इसी वजह से गोरक्षा के नाम पर इंसानियत का कत्ल करने वाले लोगों के होंसले बुलंद हो रहे हैं।