Yuva Haryana,
Chnadigarh, 02 Mar,2019
मनोहर सरकार ने प्रदेश में काम कर रहे 10 लाख से ज्यादा श्रमिकों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2019 सो लागू होगी। श्रम विभाग द्वारा कर्मचारियों के लिए कुशल और अकुशल की कैटेगरी बनाई गई है। जिसके तहत सबका मानदेय तय है।
सीटू के प्रदेश महासचिव जयभगवान और सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुभाष लांबा का इस बढ़ोतरी पर कहना है कि प्रदेश सरकार ने अकुशल श्रेणी के कर्मचारी को 15 हजार मानदेय देने का वादा किया था, परन्तू वह अभी तक वहां नहीं पहुंची है।
लिपिकीय और सामान्य स्टाफ में काम करने वालों में योग्यता के अनुसार मंहगाई भत्ता बढ़ाया गया है। इसके तहत 10वीं से कम पढ़े श्रमिकों का 300.04 रुपए मंहगाई भत्ता बढ़ा है। साथ ही स्नातक से कम पढ़े श्रमिकों का 315.05 रूपए मंहगाई भत्ता बढ़ा है। स्नातक या इससे ज्यादा की योग्यता रखने वाले श्रमिकों का 330.80 रुपए मंहगाई भत्ता बढ़ा है।
पथेरों को प्रति 1 हजार ईंट पर 502.95 रुपए और प्रति 1 हजार टाइल बनाने पर 565.82 रूपए मिलेंगे। ईंट भरने वाले श्रमिकों को 400 मीटर की दूरी पर 226.31 रुपए प्रति हजार ईंट पर दिए जांएगे और 100 मीटर और दूरी अधिक होने पर 20.06 रूपए और मिलेंगे।
मंहगाई भत्ता बढ़ने पर कुल वेतन..
पद पहले 1 जनवरी 2019 से लागू
अकुशल 8541.64 8827.40
अर्धकुशल-ए 8968.71 9268.75
अर्धकुशल-बी 9417.13 9732.18
कुशल 10382.40 10729.74
उच्च कुशल 10901.52 11266.23
डाटा एंट्री ऑपरेटर 9887.99 10218.79
हल्का वाहन चालक 10382.40 10729.74
भारी वाहन चालक 10901.52 11286.23
सुरक्षाकर्मी बिना वाहन 8968.71 9268.75
सुरक्षाकर्मी शस्त्र सहित 10382.40 10729.74
सफाई कर्मी 9103.59 9408.15