Sahab Ram, Yuva Haryana
Chandigarh, 28 March, 2019
इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई इनेलो छात्र संघ (आईएसओ) के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन सिंह चौटाला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और आईएसओ के प्रदेशाध्यक्ष रामबीर बडाला, आईएसओ के प्रदेश प्रभारी संदीप नैन व आईएसओ के वरिष्ट नेता रमन ढाका से विचार विमर्श करके कार्यकारिणी की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि विरेंद्र न्यौल सिरसा, दिनेश सहरावत रोहतक, आशीष सुहाग सोनीपत, कृष्ण फौगाट चरखी दादरी को जिला अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आईएसओ नेता ने भगत सिंह को जाट कॉलेज रोहतक, सुशील शिमली को सीआर लॉ कॉलेज रोहतक, लक्ष्य सोनी को वैश्य कॉलेज रोहतक, मोहित मलिक को लाला हिंदू नाथ कॉलेज रोहतक, विनोद कादयान को राजकीय कालेज दुब्बलधन झज्जर में प्रधान नियुक्त किया गया है।
मोहित ओहलयाण को बाबा मस्त नाथ यूनिवर्सिटी रोहतक, पूजा शर्मा को गर्ल्स कार्डिनेटर पंचकूला, अर्चना यादव को महिला पीजी कॉलेज पंचकूला, अक्षय को गवर्नमेंट कॉलेज पंचकूला, दीपिका शर्मा को पॉलिटेकनिक कॉलेज मोरनी, करिश्मा शर्मा को सरकारी कॉलेज कालका व प्रियंका चहल को रोहतक गर्ल्स विंग का प्रधान नियुक्ति किया गया है वहीं पर गुरमीत राणा सोनीपत, भूपेंद्र ढुल भिवानी, हर्ष पावडिय़ा वैश्य कॉलेज रोहतक व अल्का तिवारी को राजकीय पीजी गर्ल्स कॉलेज पंचकूला का जिला प्रभारी बनाया गया है।