Shweta Kushwaha, Yuva Haryana
Chandigarh, 31 Oct, 2018
2 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘इक्कीस तारीख शुभ मुहूर्त’ इन दिनों काफी चर्चा में है। पवन कुमार चौहान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता संजय मिश्रा और स्वर्गीय सीताराम पांचाल ने मुख्य भूमिका अदा की है।
सीताराम पांचाल ने पीपली लाइव, जॉली एलएलबी, द लेजेंड ऑफ भगत सिंह जैसी फिल्मों में शानदार काम किया था।
बता दें कि सीताराम पांचाल अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता था। कैंसर होने के बाद भी उन्होंने अभिनय करना नहीं छोड़ा और अपने आखिरी समय में भी ‘इक्कीस तारीख शुभ मुहूर्त’ फिल्म की शूटिंग में लगातार काम करते रहे। फिल्म में उन्होंने संजय मिश्रा के पिता का रोल निभाया है।
स्वर्गीय सीताराम पांचाल जींद जिले के नरवाना में जन्मे और पले-बढ़े थे। इतने छोटे से क्षेत्र से होने को बावजूद उन्होंने बॉलीवुड की काफी बड़ी- बड़ी फिल्मों में काम कर अपने जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल किया था।
ऐसा रहा है स्वर्गीय सीताराम पांचाल का फिल्मी सफर-
छन्नो /1989
इन विच ऐन्नी गीव्स इट दोज वंस /1989
बैंडिट क्वीन /1994
लज्जा /2001
लाडो /2001 (हरियाणवी)
द वारियर /2001
द लिजैन्ड आॅफ भगत सिंह /2002
खुशी /2003
सौ झूठ एक सच /2004
बिहांइड द मिरर /2005
हल्ला बोल /2008
स्लमडॉग मिलेनियर /2008
पीपली लाइव /2010
स्ट्रीकर /2010
मुठभेड़ – ए प्लांड एनकाउंटर /2011
साहिब बीवी और गैंगस्टर /2011
अर्जुन द वारियर /2012
पान सिंह तोमर /2012
पाकाऊ /2012
सारे जहाँ से मंहगा /2013
अम्मा की बोली /2013
बम्पर ड्रा /2015
रेबेलियस फ्लावर /2016
भौरी /2016
जौली एल एल बी /2017
