Yuva Haryana
Chandigarh, 9 Feb, 2019
BSP ने इनेलो से गठबंधन तोड़कर LSP से गठबंधन कर लिया है। LSP और BSP की चंडीगढ़ में साझा प्रैस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी गई है। इस मौके पर BSP के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती भी मौजूद हैं। औपरचारिक तौर पर दोनों पार्टियों ने इस गठबंधन का ऐलान किया है।
बता दें कि विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। विधानसभा चुनाव में BSP 35 सीटों से चुनाव लड़ेगी और LSP 55 सीटों से विधानसभा में चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही LSP लोकसभा चुनाव में 2 सीटों से चुनाव लड़ेगी और BSP 8 सीटों से लोकसभा में चुनाव लड़ेगी।
बसपा ने इनेलो के साथ गठबंधन तोड़ने का कारण इनेलो का पारिवारिक मतभेद बताया है। जिसके बाद बसपा ने LSP का हाथ थामा है।