अच्छी और लंबी- चौड़ी कदकाठी के लिए हरियाणा के लोगों की पहचान की जाती है। लेकिन यहां के बच्चों और महिलाओं की सेहत पड़ोसी राज्य पंजाब और हिमाचल से भी खराब है। यह भी तब जब हरियाणा में महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए केंद्र से करोड़ों रुपये इन राज्यों से ज्यादा मिल रहे है।
केंद्र सरकार की और से विधानसभा में रखी गई एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2014-15 से जनवरी 18 तक हरियाणा की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और कुपोषण को लेकर 240 करोड़ रुपए से ज्यादा की ग्रांट दी गई है। इतनी ही अवधि में पंजाब को 156 करोड़ और हिमाचल को 152 करोड़ रुपए मिले। फिर भी हरियाणा की स्थिति बेहद खराब है।
बता दें कि हरियाणा हरियाणा में 71% महिलाओं में खून की कमी है, जो पंजाब में 56% और हिमाचल में 53% है। हरियाणा को मिलने वाली स्वास्थ सुविधाए बेशक और राज्यों से बेहतर हो लेकिन हरियाणा की महिलाओं में 71% खून कमी से पीड़ित है। जो स्वास्थ के लिए खतरे से खाली नहीं है।