Yuva Haryana
Chandigarh, 26 July, 2019
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के आदेशानुसार चौधरी अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया ने प्रदेश कार्यकर्ताओं को और ज्यादा सक्रिय बनाने के लिए इनेलो पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में जिला संयोजकों की नियुक्तियां की हैं। इस प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक के पद पर अशोक वर्मा सिरसा को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है।
इनेलो नेताओं ने बताया कि मलिक साहब जिला सिरसा, राजकुमार कम्बोज फतेहाबाद, जय सिंह सैनी हिसार, संदीप परमार जोगी जींद, कृष्ण कुमार कश्यप कैथल, मनदीप सिंह गुज्र्जर अम्बाला, रमेश कश्यप पंचकूला, धनवंतरी सैन यमुनानगर, मा. हरि सिंह पांचाल कुरुक्षेत्र, मोनू कश्यप करनाल और रणधीर सिंह जांगड़ा को पानीपत का जिला संयोजक बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला सोनीपत में राजबीर जोगी, झज्जर में महेंद्र सिंह सैन, रोहतक में सुरेश कुमार जांगड़ा, भिवानी में रमेश नूनसर, दादरी में अशोक स्वामी, महेंद्रगढ़ में बनवारी लाल वैद, रेवाड़ी में सूबे सिंह, गुरुग्राम में अशोक जांगड़ा, पलवल में चिरंजी मल्हा, फरीदाबाद में सतपाल चपराना और जिला मेवात में अकबर शाह अपने-अपने जिलों का पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में जिला संयोजक का पदभार संभालेंगे।