Sahab Ram, Yuva Haryana
Chandigarh, 20 May, 2018
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, लेकिन अब हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति भी सफाई कर्मचारियों के इस आंदोलन में कूद पड़ी है।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने अब सफाई कर्मचारियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के विरोध में चक्का जाम का ऐलान कर दिया है।
आज संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेता इन्द्र सिंह बधाना, विरेन्द्र सिंह धनखड़, सरबत सिंह पूनिया व पहल सिंह तंवर ने संयुक्त ब्यान में कहा हरियाणा सरकार नगरपालिका कर्मचारी संघ से बातचीत करके उनकी मांगों का समाधान करने की बजाय कर्मचारियों को गिरफ्तार करने, एस्मा लगाने, मुकदमें दर्ज करने, लाठीचार्ज करने जैसी दमनात्मक कार्रवाई करने जैसे ओच्छे हथकंडे अपना रही है।
उन्होंने कहा सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों से सफाई करवाने का ढोंग करके रोजाना लाखों रुपए बर्बाद कर रही है, परन्तु नगरपालिका कर्मचारियों से बातचीत करके उनकी मांगों का समाधान नहीं करके सरकार ने कर्मचारी व गरीब विरोधी चरित्र पेश किया है।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा सरकार तुरन्त नगरपालिका कर्मचारियों पर दमनात्मक कार्रवाई बंद करके उनकी सभी जायज मांगों का बातचीत करके समाधान करें अन्यथा रोडवेज कर्मचारी प्रदेश में रोडवेज बसों का चक्का जाम करके हड़ताल जैसा कठोर कदम उठाने पर मजबूर होंगे।
Read This News Also>>>
एक पूर्व सीएम जेल में, दूसरा पूर्व सीएम जेल जाने की तैयारी में- मनोहर लाल