Shweta Kushwaha, Yuva Haryana
Chandigarh, 22 July, 2018
उच्च पद के अधिकारी या सीनियर द्वारा महिलाओं से यौन शोषण के कई मामले आजकल तूल पकड़ते जा रहे हैं। अब PGI चंडीगढ़ में एक महिलाकर्मचारी ने अपने ही सीनियर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
महिला कार्मचारी PGI चंडीगढ़ में एडवांस कार्डियक डिपार्टमेंट में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नौकरी करती है। महिला ने आरोप लगया है कि सीनियर अधिकारी उससे काफी समय से गलत हरकतें कर रहा था। जिसके बाद उसने PGI प्रशासन को इसकी शिकायत दी है।
वहीं महिला ने जिस अधिकारी पर आरोप लगाए हैं, उसका कहना है कि उसने महिला को सिर्फ काम को लेकर डांटा था। महिला एक कलर्क के पद पर कार्यरत है और उनकी अटैंडेंस शीट पहले उनके साइन होने के बाद डॉक्टर के पास जाती है। पिछले काफी समय से महिला सही से रैगुलर अटैंडेंस नहीं लगा रही। जिसks पीछ दोनों की कहासुनी हुई थी।
दूसरी तरफ इस मामले में संज्ञान लेते हुए PGI प्रशासन ने पूरी जांच करने के लिए एक कमेटी गठित की है, जिसके द्वारा मामले की सही से जांच की जाएगी।