Yuva Haryana
Bahadurgarh, 6 Feb, 2019
झज्जर पुलिस ने चरस गिरोह के एक सदस्य को 8 किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए चरस की कीमत 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
दरअसल, झज्जर सहित दिल्ली व एनसीआर में यह गिरोह चरस की तस्करी करता था। एसपी पंकज नैन ने बताया कि उनको एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने यह भी बताया है कि इन तस्करों की काफी लम्बी चेन है, जो दिल्ली सहित प्रदेश में काफी जगह फैली हुई है। पुलिस ने कहा है कि इस गिरोह के बाकि के सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।