Shweta Kushwaha, Yuva Haryana
Yamuna Nagar, 22 June, 2018
यमुनानगर में एक नाबालिगा संग दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया, जिसके बाद नाबालिगा को वीडियो वायरल और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया गया।
सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि इस सब में युवक का साथ कुछ युवतियों और महिलाओं ने दिया। एक महिला होकर महिला की इज्जत के साथ इन सभी आरोपियों ने खिलवाड़ किया।
पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपने परिवार वालों के साथ घर से बाहर गई थी। घर में उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी, जिसे पड़ोस में रहने वाली कोमल बुलाकर अपने घर ले गई थी। जहां कोमल, ममता, नीलम, सपना और मंजीत ने उसे चाय पीने को दी।
चाय पीने के बाद नाबालिगा को चक्कर आ गए, जिसके बाद महिलाओं ने उसे एक कमरे में लिटा दिया, जहां पर पहले से ही अंबाला के गांव हरड़ा का राहुल मौजूद था।
जिसके बाद राहुल ने नाबालिगा के संग दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया, जब पीड़िता को होश आया, तो उसे सभी ने धमकी दी की इस बारे में अगर किसी को बताया, तो जान से मार देंगे। यह सुनकर नाबालिगा डर गई और अपने परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया।
कुछ दिनों बाद कोमल फिर से लड़की को घूमाने के बहाने अपने साथ ले गई, जहां राहुल ने लड़की को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसे खेतों में ले जाकर उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।
पीड़िता जैसे- तैसे अपने घर पहुंची और राहुल द्वारा उसे बार- बार परेशान करने पर उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना की सूचना देते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने सभी महिला आरोपियों और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।