Yuva Haryana
Panchkula, 9 April, 2018
हरियाणा में भी अब दूसरे विभागों की तरह कॉन्ट्रैक्ट बेस पर पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी। अपने आप में ही ये एक अच्छी पहल है, क्योंकि रिटायर्ड होने के बाद लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पढ़ता है। ये फैसला पुलिस की कमी के कारण लिया गया है।
31 मार्च 2015 से लेकर 30 सितंबर 2018 के बीच विभाग से रिटायर्ड हुए अधिकारी इसमें शामिल होंगे। एक साल के लिए हेड कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक भर्ती की जाएगी।
प्रदेश में रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के लिए 450 वेकैंसी तैयार की गई हैं। जिसमें सबसे खास बात ये रहेगी कि दोबारा ज्वाइनिंग करने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मियों से पेंडिंग मुकदमों की तफ्तीश करवाई जाएगी
बता दें कि रेंज और जिलों में रिटायर्ड पुलिस कर्मियों की जिस पोस्ट पर भर्ती की जानी है, उसके लिए संबंधित जिले के SP और रेंज के I.G को सरकार से अनुमति लेनी होगी। उसके बाद ही भर्ती होगी।
प्रदेशभर में 450 रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक भर्ती किए जाएंगे। इसमें 84 हेड कांस्टेबल, 176 एएसआई, 142 एसआई, 48 इंस्पेक्टर शामिल होंगे। पुलिस विभाग के साथ- साथ CID से रिटायर्ड पुलिस कर्मियों की भी भर्ती की जाएगी।
कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भर्ती के लिए सरकार की होंगी कुछ शर्ते, जानिए –
इसमें बस वही शामिल हो पाएंगे, जिसकी रिटायर्मेंट 31 मार्च 2015 से 30 सितंबर 2018 के बीच हुई हो।
पुलिस कर्मी के सर्विस टाइम में को एडवर्स एंट्री नहीं होनी चाहिए।
स्वास्थय सही और फिट होना जरूरी है।
दस साल की सर्विस के दौरान 70 प्रतिशत एसीआर गुड होनी चाहिए।
नौकरी पर एक साल के लिए ही तैनात किया जाएगा।
इसके अलावा कोई अन्य नौकरी नहीं करनी होगी।