Yuva Haryana
Rewari, 21 August 2019
हरियाणा के रेवाड़ी में एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। नहर डूबने से महिला की मौत हो गई। जबकि उसके 8 साल की बेटी अभी भी लापता है और 6 साल के बेटे को नहर से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ डीएसपी भी पहुंचे। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात हुए घरेलू झगड़े के चलते महिला ने बच्चों समेत नहर में छलांग लगा दी।
इस दौरान महिला की मौत हो गई। 6 साल के बेटे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि बेटी अभी भी लापता है। नहर में बेटी की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार महिला दिल्ली रोड़ स्थित जेएलएन नहर पर बने पम्प हाउस के पास में ही पुलिस लाईन में अपने पति के साथ रहती थी। इस मामले में अभी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।