Yuva Haryana
Ambala, 19 August 2019
कुछ दिनों से हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस बारिश की वजह से अम्बाला के दुधला मंडी में एक पुराने मकान की छत गिर गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात से रुक- रुक हो रही बारिश से दुधला मंडी स्थित एक पुराने मकान की छत गिर गई।
छत के गिरने से घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोग रुचि, हर्ष और मंजू घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वही इस हादसे में घायल मंजू ने बताया कि देर रात उनके घर का गार्डन अचानक टेढ़ा हो गया है। रात के समय जब वह घर में सो रहे थे तब घर की छत गिर गई। उन्होंने बताया कि उनकी 9 महीने की बेटी भी उनके साथ ही छत के नीचे दब गई। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों लोगों को वहां से बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।