Yuva Haryana
Panchkula (15 April 2018)
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स के अंतिम दिन भारतीयों के लिहाज से सबसे अहम मुकाबला हुआ। बेडमिंटन के सिंगल्स के फाइनल में भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल आमने सामने थी। इस मुकाबले में भारत के लिए गोल्ड और सिल्वर पहले से ही पक्के थे, लेकिन लोगों की नजरें इस बात पर थी कि दोनों भारतीय स्टार में से गोल्ड किसके हाथ लगता है। यहां एक बार फिर बड़े मुकाबले में साइना नेहवाल पीवी सिंधु पर भारी पड़ीं।
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल ने रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पी.वी सिंधु को सीधे गेम्स में 21-18, 23-21 हराकर गोल्ड जीत लिया। सायना ऐसे में राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं। वर्ल्ड नम्बर-12 सायना ने इससे पहले 2010 में राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना ने सिंधु को 56 मिनट तक चले इस मैच में हराकर दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिंधु को भले ही रजत पदक से संतोष करना पड़ा हो, लेकिन वह 2014 में ग्लास्गो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में मिले कांस्य पदक के रंग को बदलने में कामयाब रही हैं।
यह भी पढ़ें-
भिवानी के विकास ने जीता गोल्ड, हरियाणा का देश-विदेश में चमकाया नाम