Yuva Haryana
Panipat, 23 March, 2019
अस्पताल वालों की लापरवाही के कारण गर्भवती महिला ने अस्पताल के गेट पर लड़के को जन्म दे दिया और जन्म के कुछ मिनटों बाद ही नवजात की मौत हो गई।
अधिक पीड़ा के कारण सिविल अस्पताल के लेबर रूम में पहुंची गर्भवती को डॉक्टर और स्टाफ नर्स ने भर्ती करने से मना कर दिया। जिस कारण महिला ने अस्पताल के गेट पर नवजात को जन्म दे दिया।
परिजनों ने अस्पताल वालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है वहीं स्टाफ नर्स का कहना है कि परिजन गर्भवती को पहले किसी दाई के पास लेकर गए थे। उसे कोई दवाई भी खिलाई थी।
जानकारी मुताबिक गर्भवती शबनम को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिसके बाद परिजन उसे किसी प्राइवेट अस्पताल मे ले गए।
आरोप है कि मौजूदा डॉक्टर ने गर्भवती महिला को बार- बार बाहर घुमाने को कहा। गर्भवती को दर्द से तड़पता देख उसका पति और सास नीचे चले गए।
अस्पताल के गेट के पास आते ही महिला ने नवजात को जन्म दे दिया। लेबर रूम पहुंचने से पहले नवजात दम तोड़ चुका था।
जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचने मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करवाया।