Naval Singh, Yuva Haryana
Tohana, 26 August, 2018
टोहाना के गुप्ता कॉलोनी में रक्षाबंधन के दिन एक महीने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने खुदकुशी की है।
जानकारी के मुताबिक विवाहिता विरपाल की शादी करीब ग्यारह साल पहले साल 2007 में टोहाना की गुप्ता कॉलोनी के बालकिशन के साथ हुई थी। मृतका अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गई है।
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए परेशान करने और दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कई बार पंचायत भी हो चुकी है।
आज सुबह मृतका वीरपाल ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया था और कई देर तक गेट नहीं खोला। आज मृतका के परिजन जब टोहाना पहुंचे तो देखा की विरपाल मृत पाई गई । जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।
परिजनों की शिकायत पर पति और सास-ससुर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।