Share this News
Yuva Haryana, 14 January, 2021
हरियाणा में किसान आंदोलन और करनाल जिले के कैमला गांव में भाजपा की किसान महापंचायत के दौरान हुए हंगामे के बाद भाजपा ने बड़ा फैसला लिया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि किसानों के समानांतर रैलियां या महापंचायत जैसे आयोजन करने से माहौल सुधरने की बजाय बिगड़ सकता है। ऐसे में अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी नेताओं को किसानों के समानांतर बड़े आयोजन करने से रोक दिया है।
बता दें कि करनाल के कैमला में उपद्रवियों द्वारा भाजपा का मंच तोड़ दिए जाने के घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय नेतृत्व को पूरे मामले की जानकारी दी। अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी नेताओं को किसानों के समानांतर बड़े आयोजन करने से रोक दिया है। ऐसे में अब भाजपा हरियाणा में किसानों के समानांतर रैलियां नहीं करेगी।
वहीं केंद्रीय हाइकमान को भी किसान महापंचायत के दौरान हुए हंगामे को लेकर पूरी जानकारी दी गई जिसके बाद किसानों के समांनातर भाजपा की तरफ से किसी प्रकार के बड़े आयोजनों पर रोक लगाई है। वहीं किसान महापंचायतों के जरिये माहौल ज्यादा बिगड़ने की संभावना है, जिसके चलते इस प्रकार का फैसला लिया है।
वहीं दूसरी ओर अभय चौटाला 15 जनवरी से अंबाला के शंभू बार्डर से दिल्ली तक ट्रैक्टर यात्रा की तैयारी में जुट गए हैं। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की देखरेख में इसकी तैयारियां की जा रही हैं। इनेलो इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए कार्यक्रम घोषित करने वाली है।
ये भी पढ़िये >>
Share this News