Share this News
Yuva Haryana, 14 January, 2021
हरियाणा में 26 जनवरी,2021 को गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास व गौरवपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस दिन राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य पंचकूला में जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पानीपत में तथा उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अंबाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी दिन सायं हरियाणा राजभवन चण्डीगढ़ में ‘एट होम’ का भी आयोजन किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता कुरुक्षेत्र में, उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा महेन्द्रगढ़ (नारनौल) में, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुरुग्राम में, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रेवाड़ी में, बिजली मंत्री रणजीत सिंह यमुनानगर में, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल रोहतक में और सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
इसी प्रकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव झज्जर में, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा फतेहाबाद में, पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक पलवल में तथा खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह फरीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे।
रोहतक मंडल के आयुक्त सोनीपत में, फरीदाबाद मंडल के आयुक्त नूंह में, हिसार मंडल के आयुक्त हिसार में, कैथल के उपायुक्त कैथल में, जींद के उपायुक्त जींद में, चरखी दादरी के उपायुक्त चरखी दादरी में, सिरसा के उपायुक्त सिरसा में और भिवानी के उपायुक्त भिवानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यदि उपरोक्त महानुभावों में से कोई उक्त स्थानों पर किन्ही कारणों से नहीं पहुंच पाता तो वहां सम्बंधित उपायुक्त झण्डा फहराएंगे।
ये भी पढ़िये >>
Share this News