Yuva Haryana, 22 January, 2021
हरियाणा में कोरोना महामारी के खिलाफ 16 जनवरी से टीकाकरण का अभियान जारी हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के आकंड़ों के मुताबिक आज प्रदेश में 120 नये कोरोना केस सामने आए हैं।
बता दें कि प्रदेश में अब धीरे धीरे कोरोना के केस कम होते जा रहा हैं। आज प्रदेश के पांच जिलों में कोई नया केस नही है, जबकि छह जिलों में एक-एक नया केस मिला है। प्रदेश में अब तक पॉजिटिव केसों की संख्या 2 लाख 66 हजार 939 को पार कर गई है। एक्टिव केस फिलहाल 1585 है।
प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आकंड़ा बढ़कर 3005 हो गया है। जिसमें 2033 पुरुष और 971 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल है। प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट में सुधार हुआ है और अब कोरोना 98.25 फीसदी रिकवरी रेट है।