Yuva Haryana, 29 January, 2021
हरियाणा सरकार में भागीदार जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत का समर्थन किया है।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राकेश टिकैत देशद्रोही नहीं हैं वो हमेशा किसानों के पक्ष में खड़े रहे हैं, उनको देशद्रोही कहना गलत है। सरकार को इन शब्दों पर फिर से विचार करना चाहिए।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राकेश टिकैट ने हमेशा किसानों के हक में लड़ाई लड़ी है। उनको देशद्रोही या राष्ट्रद्रोही कहना गलत होगा। साथ ही दिग्विजय चौटाला ने गुरनाम सिंह चढूनी पर हमला बोलते हुए कहा कि चढ़ूनी जैसे लोगों को पकड़ो। जिन्होंने लोगों को बरगलाकर हुड़दंग मचवाने का काम किया।