Share this News
Yuva Haryana News
Chandigarh, 31 July, 2020
हरियाणा में इस साल अच्छी बारिश हो रही है। हालांकि बीच-बीच में धूप ने लोगों को परेशान जरूर किया, लेकिन समय-समय पर मानसून सक्रिय होता रहा। अब एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार यानि 31 जुलाई को आज भी प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 2 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। गत दिवस 30 जुलाई को भी सिरसा और फतेहाबाद छोड़कर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। उससे पहले 29 की रात से काफी तेज बारिश हुई।
हरियाणा के करनाल जिले में सबसे ज्यादा बारिश 107 एमएम के साथ दर्ज की गई। दरअसल, प्रदेश में एक जून से 30 जुलाई तक 202.3 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सीजन की सामान्य बारिश के आधे के पास पहुंच चुकी है।
- हरियाणा में लौट आई मॉनसून की हवाएं, 2 अगस्त तक होगी बारिशबता दें कि राज्य में हर साल मानसून सीजन में 410 एमएम औसत बारिश होती है। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हिसार में पारा 4.4 डिग्री गिरकर 33.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गुरुवार को सोनीपत के गोहाना में रिकॉर्ड 105 एमएम बारिश के साथ गन्नौर व खरखौदा में भी झमाझम बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर और ग्रामीण क्षेत्र में खेतों में पानी भर गया। वहीं, पूरे प्रदेश में छितराई और असमान बारिश हो रही है।
- मंगलवार रात से फिर सक्रिय होगा मॉनसून, एक हफ्ते तक रहेगा बारिश का आना जाना
[highlight bgcolor=”#eeee22″]करनाल में सबसे ज्यादा 440.7 एमएम बारिश दर्ज[/highlight]
एक जून से 30 जुलाई तक करनाल में सर्वाधिक 440.7 एमएम बारिश हुई है। जबकि रोहतक में महज 107.8 एमएम ही बारिश हुई है। असमान बारिश होने के कारण प्रदेश के 12 जिलों में सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है। हालांकि प्रदेश में अब तक 3 फीसदी अधिक बारिश चल रही है।
ये भी पढ़िये >>
Share this News